चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक खेले गए फाइनल में मैन ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी, एक भारतीय शामिल
Praveen Kumar Mishra
05 Feb 2025
जैक कैलिस, 1998
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 1998 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट हासिल किए थे और बल्ले के साथ 37 रन बनाए थे. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
क्रिस क्रेन्स, 2000
न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी क्रिस क्रेन्स ने साल 2000 में भारत के खिलाफ नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
2002 चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी 2002 के फाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम थी लेकिन बारिश की वजह से फाइनल मैच नहीं खेला जा सका था. ऐसे में इस फाइनल में कोई भी मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया था.
इयान ब्रैडशा, 2004
वेस्टइंडीज के इयान ब्रैडशा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 2 विकेट हासिल किए थे और नाबाद 34 रन बनाए थे. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
शेन वॉटसन, 2006
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वॉटसन ने 2006 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 57 रन बनाए थे और 2 विकेट अपने नाम किए थे. इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था.
शेन वॉटसन, 2009
शेन वॉटसन ने 2009 में न्टूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी खेली थी. इसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी और वॉटसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
रविंद्र जडेजा, 2013
2013 के फाइनल में रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट अपने नाम किए थे और बल्ले के साथ भी नाबाद 33 रनों की पारी खेली थी. इसी हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था.
फखर जमान
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 2017 में भारत के खिलाफ 114 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसी के साथ उन्हें इसके लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था.