Paris Olympics 2024: 16 गेम, 117 एथलीट, इन खेलों में दम दिखाएंगे भारतीय खिलाड़ी
India Daily Live
23 Jul 2024
पेरिस ओलंपिक 2024
जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ गई है. 3 दिन बाद 26 जुलाई से पेरिस ओलिंपिक 2024 का आगाज हो रहा है.
पदक में इजाफा की उम्मीद
पिछले बार इन गेम्स में भारत ने कुल 7 मेडल जीते थे, इस बार पदकों की संख्या में इजाफा हो सकता है.
भारतीय दल में कुल 257 मेंबर्स
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने 257 मेंबर्स वाले भारतीय दल का ऐलान किया है, जिसमें 140 का सपोर्ट स्टाफ है.
इन खेलों में दिखेगा जलवा
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, सेलिंग, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग
69 इवेंट में 117 एथलीट
पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के 117 एथलीट 16 खेलों के 69 इवेंट में जलवा दिखाते नजर आएंगे.
सबसे बड़ी टीम एथलेटिक्स
भारत की सबसे बड़ी टीम एथलेटिक्स है, जिसमें कुल 29 सदस्य हैं, इसे जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा लीड कर रहे हैं.
16 इवेंट में हिस्सा
भारत की एथलेटिक्स टीम 16 अलग-अलग मेडल इवेंट में प्रतिस्पर्धा करती नजर आएगी.
दूसरी बड़ी टीम
भारत की शूटिंग टीम में 21 सदस्य हैं, जो इन खेलों में एथलेटिक्स के बाद दूसरी सबसे बड़ी टीम है.
अब तक 35 मेडल जीते
ओलंपिक खेलों में भारत अब तक कुल 35 मेडल जीत चुकी है. इस बार 10 से ज्यादा मेडल आने की उम्मीद है.