PAK vs ENG: इंग्लैंड को बड़ा झटका, ये दिग्गज नहीं खेलेगा पहला टेस्ट


India Daily Live
06 Oct 2024

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान

    इंग्लैंड की क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुकी है. 7 अक्टूबर से पहला टेस्ट शुरू होगा.

इंग्लैंड को झटका

    इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अभी तक हैमस्ट्रिंग की चोट से नहीं उबर सके हैं जिससे वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पायेंगे.

बेन स्टोक्स

    स्टोक्स को कुछ समय पहले ही यह चोट थी, रिहैबिलिटेशन के बाद माना जा रहा था कि वो पहला टेस्ट खेल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया.

पहला मैच कहां

    तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच सोमवार (7 अक्टूबर) से मुल्तान में शुरू होगा, जिसमें स्टोक्स की गैरमौजूदगी में ओली पोप कप्तानी करेंगे.

क्या बोले स्टोक्स

    बेन स्टोक्स ने बताया कि ने पहले मैच के लिए खुद को फिट बनाने के लिए पूरा प्रयास किया लेकिन मैं तैयार नहीं हो पाया, इसलिए नहीं खेलना का फैसला किया.

दूसरे टेस्ट में लौटेंगे स्टोक्स

    स्टोक्स ने ये भी बताया कि मेरे पास दूसरे टेस्ट के लिए खुद को फिट करने के लिए 10 दिन का समय है. मैं बॉलिंग भी कर पाउंगा या नहीं. यह कहना अभी संभव नहीं है.

ओली पोप

    ओली पोप ने हाल में ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने करियर का पहले 7 शतक अलग-अलग देशों के खिलाफ लगाए हैं.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI

    जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रुक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जैक लीच, शोएब बशीर.

दूसरा और तीसरा टेस्ट

    पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि तीसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को खेला जाएगा.

More Stories