16 छक्के ठोक Finn Allen ने रचा इतिहास, चकनाचूर हुआ ब्रेंडन मैकुलम का ये बड़ा रिकॉर्ड
Bhoopendra Rai
17 Jan 2024
फिन एलन ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 137 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.
16 छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
फिन एलन ने 137 रनों की विस्फोटक पारी में 16 छक्के लगाए, जो संयुक्त रूप से एक टी20 मैच की पारी में एक प्लेयर द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.
हजरतुल्लाह जजाई
फिन एलन से पहले अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजाई ने साल 2019 में आयरलैंड के खिलाफ एक टी20 मैच में 16 छक्के लगाए थे.
सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने
फिन एलन टी20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने हैं. आगे देखिए इस लिस्ट में शामिल टॉप 5 खिलाड़ी...
1. फिन एलन (137 रन)
दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 137 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 16 छक्के जड़े हैं.
2. ब्रेंडन मैकुलम (123 रन)
सबसे बड़ी पारी खेलने की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मैकुलम हैं, जिन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 123 रनों की पारी खेली थी.
3. ब्रेंडन मैकुलम (116* रन)
तीसरे नंबर पर भी मैकुलम हैं, इस दिग्गज बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2010 में नाबाद 116 रन बनाए थे.
4. कॉलिन मुनरो (109 रन)
चौथे नंबर पर बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो हैं, जिन्होंने 2017 में भारत के खिलाफ नाबाद 109 रन बनाए थे.
5. ग्लेन फिलिप्स (108 रन)
पांचवे नंबर पर ग्लेन फिलिप्स हैं, जिन्होंने 2020 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली थी.
मैच का हाल
न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 224 रन बनाए थे, जिसका पीछा करने उतरी पाकिस्तान 179 रन बना सकी और 45 रन से मैच हार गई, जीत के हीरो एलन ही रहे.