10 विकेट लेकर Nathan Lyon का भौकाल, तोड़ा 78 साल पुराना ये बड़ा रिकार्ड
Bhoopendra Rai
04 Mar 2024
वेलिंगटन टेस्ट
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 172 रनों से जीत दर्ज की.
172 रनों से जीती ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने 369 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए कीवी बैटर 196 रनों पर आलआउट हो गए.
दोनों पारियों में 10 विकेट
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन ने दोनों पारियों में 10 विकेट लेकर 78 साल पुराना बड़ा रिकार्ड ध्वस्त किया.
78 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा
पहली पारी में 4 दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर लायन ने लेग स्पिनर विलियम जोसेफ का 78 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया है.
ऐसा करने वाले दूसरे बॉलर बने
नाथन लायन वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व मैदान पर टेस्ट मैच की एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने हैं.
विलियम जोसेफ
लायन से पहले यह विलियम जोसेफ ओ रेली ने साल 1946 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके थे.
बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा
लायन के नाम अब न्यूजीलैंड की धरती पर किसी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के जरिए सबसे बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा हो चुका है
दूसरी पारी में 6 विकेट
नाथन लायन ने वेलिंगटन टेस्ट की दूसरी पारी में 27 ओवरों में 65 रन खाए, 8 ओवर मेडन फेंके और कुल 6 विकेट अपने नाम किए.
विलियम ने चटकाए थे 5 विकेट
नाथन से पहले बेस्ट गेंदबाजी आंकड़ा विलियम के नाम था, जिन्होंने 12 ओवरों में 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे.
इन बॉलर्स ने चटकाए 5 विकेट
नाथन लायन, विलियम जोसेफ के अलावा शेन वॉर्न और केरी ओ केफ ही दो ऐसे ऑस्ट्रेलियाई फिरकी गेंदबाज हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के धरती पर टेस्ट में विकेट का पंजा खोला है.
कब-कब किया कमाल
केरी ओ केफ ने 1977 में 5 विकेट निकाले थे, जबकि महान शेन वॉर्न ने साल 2005 में 39 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे.