IPL में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, रोहित-विराट टॉप-3 में शामिल


Praveen Kumar Mishra
12 Mar 2025

1. क्रिस गेल

    वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल ने 142 मैच खेलत हुए 357 छक्के जड़े हैं. इसी के साथ वे पहले स्थान पर काबिज हैं.

2. रोहित शर्मा

    टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में 280 छक्कों के साथ दूसरे मंबर पर हैं. उन्होंने अब तक 257 मुकाबले खेले हैं.

3. विराट कोहली

    दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 252 मैच खेलते हुए 272 छक्के लगाए हैं और वे तीसरे स्थान पर काबिज हैं.

4. एमएस धोनी

    चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का नाम इस सूची में चौथे नंबर हैं और उन्होंने 264 मैचों में 252 छक्के लगाए हैं.

5. एबी डी विलियर्स

    मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स ने 184 मैच खेलते हुए 251 सिक्स जड़े हैं.

6. डेविड वॉर्नर

    डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 184 मैच खेलते हुए 236 छक्के जड़े हैं.

7. कायरन पोलार्ड

    वेस्टइंडीज के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने 189 मुकाबलों में 223 छक्के लगाए थे.

8. आंद्रे रसेल

    केकेआर के लिए खेलने वाले आंद्रे रसेल ने 127 मैचों में 223 छक्के लगाए हैं.

More Stories