IPL में एक वेन्यू पर सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, कोहली सबसे आगे
Praveen Kumar Mishra
18 Apr 2025
1. विराट कोहली
विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में खेलते हुए 130 छक्के लगाए हैं. इसी के साथ वे एक मैदान पर सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर हैं.
2. क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने चिन्नास्वामी में 127 छक्के लगाए हैं. इसी के साथ वे दूसरे नंबर पर हैं.
3. एबी डी विलियर्स
मिस्टर 360 के नाम से मशहूर एबी डी विलियर्स ने चिन्नास्वामी में खेलते हुए 118 छक्के लगाए थे.
4. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने वानखेड़े में खेलते हुए 102 छक्के जड़े हैं.
5. कायरन पोलार्ड
कायरन पोलार्ड ने वानखेड़े के मैदान पर खेलते हुए 85 छक्के जड़े हैं और इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.
6. आंद्रे रसेल
वेस्टइंडीज के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी आंद्र रसेल ने ईडन गार्डन पर खेलते हुए 84 सिक्सेस लगाए हैं.