एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी


Praveen Kumar Mishra
28 Aug 2025

यूएई का खिलाड़ी सबसे ऊपर

    एशिया कप टी20 में बतौर कप्तान सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में यूएई का प्लेयर सबसे ऊपर है.

1. अमजद जावेद

    एशिया कप टी20 फॉर्मेट में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में यूएई के अमजद जावेद सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 7 मुकाबले कप्तान के तौर पर खेले हैं और 3 जीते हैं.

2. बाबर आजम

    इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बाबर आजम का नाम आता है. आजम ने 6 मैचों में कप्तानी की है और 3 मुकाबले जीते हैं, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है.

3. दसुन शनाका

    श्रीलंका के दसुन शनाका ने कप्तान के तौर पर 6 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 5 मैचों में जीत हासिल की है,जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

4. एमएस धोनी

    एमएस धोनी इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं और उन्होंने 5 मैचों में कप्तानी करते हुए पांचों में जीत हासिल की है.

5. मशरफे मुर्तजा

    बांग्लादेश के मशरफे मुर्तजा पांचवें नंबर पर हैं और उन्होंने एशिया कप में 5 मैचों में कप्तानी करते हुए 3 मुकाबलों में जीत हासिल की है और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था.

More Stories