हिंदू होने की वजह से लिटन दास बांग्लादेश टीम से बाहर!
Gyanendra Sharma
13 Jan 2025
चैंपियंस ट्रॉफी
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने टीम का ऐलान कर दिया.
बांग्लादेश की टीम
बांग्लादेश ने भी फरवरी-मार्च में दुबई और पाकिस्तान में होने वाले इस ICC टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है.
लिटन दास
टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के ना होने के चलते लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं.
हिंदू होने की वजह से बाहर
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने कहा कि लिटन दास को हिंदू होने की वजह से बांग्लादेश ने अपनी टीम में जगह नहीं दी है.
200 से ज्यादा मैच
30 वर्षीय लिटन दास बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं. उन्होंने बांग्लादेश के लिए 200 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं.
बासित अली ने उठाए सवाल
बासित अली ने कहा, लिटन को किस आधार पर बाहर किया गया है? उन्होंने हाल ही में शतक मारा था टी-20 में.
बुरा डिसीजन
बासित अली ने कहा यह लिटन के साथ बहुत बड़ी ज्यादती है. यह बहुत बुरा डिसीजन है.