भुवनेश्वर कुमार की किस लिस्ट में शामिल हुए कुलदीप यादव?
Praveen Kumar Mishra
11 Sep 2025
कुलदीप ने रचा इतिहास
एशिया कप में यूएई के खिलाफ खेलते हुए भारत के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया है.
भुवि की लिस्ट में शामिल
कुलदीप ने भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की खास लिस्ट में जगह बना ली है.
भुवि सबसे ऊपर
टी20 एशिया कप में बेस्ट गेंदबाजी आंकड़े भुवी के हैं, जिन्होंने 2022 में अपगानिस्तान के खिलाफ 4 ओवरों में 4 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे.
कुलदीप यादव
अब इस लिस्ट में कुलदीप दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और उन्होंने यूएई के खिलाफ 2.1 ओवरों में 7 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.
शादाब खान
लिस्ट में पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान का नाम भी शामिल है और उन्होंने 2022 में हांगकांग के खिलाफ 2.5 ओवर में 8 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए थे.
मोहम्मद नबी
अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी इस लिस्ट में चौथे स्ठान पर हैं और उन्होंने 2016 टी20 एशिया कप में 5 ओवर में 17 रन देते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे.
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के पूर्व महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम पांचवें स्थान पर है. मलिंगा ने 2016 में 26 रन खर्च करते हुए 4 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था.