अक्षर या राहुल कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान?


Gyanendra Sharma
27 Nov 2024

केएल राहुल DC से खेलेंगे

    दिल्ली ने आईपीएल के मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को 14 करोड़ में खरीदा है. ऋषभ पंत ने दिल्ली छोड़ दी है.

कप्तान कौन होगा?

    ऋषभ पंत के बाद दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान कौन होगा? ये एक बड़ा सवाल है.

अक्षर पटेल ने की उपकप्तानी

    पंत जब डीसी के कप्तान थे तो अक्षर पटेल उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालते थे. अक्षर अब कप्तानी की रेस में आगे हैं.

पार्थ जिंदल ने दिया हिंट

    डीसी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने नए कप्तान पर तगड़ा हिंट दिया है.

अक्षर पटेल पर भरोसा

    पार्थ जिंदल ने कहा कि कप्तानी के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन अक्षर पटेल लंबे समय से फ्रेंचाइजी के साथ हैं.

जमकर तारीफ

    जिंदल ने 30 वर्षीय अक्षर की जमकर तारीफ की और उन्हें टी20 क्रिकेट में दुनिया का बेस्ट ऑलराउंडर करार दिया.

खुशमिजाज इंसान

    डीसी के मालिक ने खुलासा किया कि उनके जैसे खुशमिजाज इंसान के कारण ड्रेसिंग रूम एकजुट रहता है.

More Stories