IPL 2025: मुंबई-चेन्नई मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
Praveen Kumar Mishra
20 Apr 2025
मुंबई-चेन्नई का सामना
मुंबई और चेन्नई की टीम वानखेड़े स्टेडियम में आज यानी 20 अप्रैल को एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं.
मुंबई की हार
सीएसके की टीम ने मुंबई को चिदंबरम स्टेडियम में हराया था और ऐसे में एमआई की टीम इस मुकाबले को जीतकर हिसाब बराबर करना चाहेगी.
रोहित सबसे ऊपर
चेन्नई और मुंबई के मुकाबले में सबसे अधिक रन बनाने के मामले रोहित शर्मा सबसे ऊपर हैं.
1. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ खेलते हुए 30 मैचों में 837 रन बनाए हैं.
2. सुरेश रैना
सुरेश रैना ने चेन्नई के लिए खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 736 रन बनाए हैं.
3. एमएस धोनी
सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने मुंबई के खिलाफ 732 रन बनाए हैं और इसी के साथ वे लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
4. अंबाती रायडु
अंबाती रायडु ने दोनों टीमों से मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 33 मैचों में 664 रन बनाए हैं.