IPL 2024: CSK को बड़ा झटका, चोटिल हो गया ये तूफानी प्लेयर


India Daily Live
24 Feb 2024

IPL 2024

    22 मार्च को बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया है.

CSK को झटका

    पहले फेज का शेड्यूल आने के बाद महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है.

डेवोन कॉन्वे चोटिल

    विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के दूसरे मैच में कीपिंग करते समय अंगूठे में चोट लग गई थी.

बैटिंग के लिए नहीं आए

    चोट लगने के चलते वो टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए बैटिंग भी नहीं कर सके थे. अब तीसरे मैच से बाहर हो गए हैं.

बाएं अंगूठे पर चोट

    बताया गया है कि एक्स रे से पता चला है कि कॉन्वे के बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है. जिसके बाद वो अपने घर वेलिंगटन वापस लौट गए हैं.

अब विशेषज्ञ से मिलेंगे

    वेलिंगटन में ही चोट की गंभीरता का पता लगाने के विशेषज्ञ से मिलेंगे. उनकी जगह कीवी टीम में टिम सीफर्ट को शामिल किया है.

चोट की गंभीरता का खुलासा नहीं

    कॉन्वे की चोट कितनी गंभीर है और इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन आईपीएल से उन्हें चोट लगना CSK के लिए बड़ा झटका है.

ओपनिंग बैटर हैं कॉन्वे

    कॉन्वे CSK के लिए ओपनिंग करते हैं. पिछले सीजन उन्होंने कमाल की बैटिंग की थी और टीम को फाइनल में पहुंचाया था.

पिछले सीजन 672 रन बनाए थे

    आईपीएल 2023 में कॉन्वे ने चेन्नई के लिए 16 मैचों में 51.69 की औसत से 672 रन बनाए थे. उनके बैट से 6 फिफ्टी निकली थीं.

More Stories