एशिया कप से पहले यूएई से कितनी बार भिड़ा है भारत? जानें कैसा है रिकॉर्ड
Praveen Kumar Mishra
10 Sep 2025
भारत का आगाज
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया आज यानी 10 सितंबर से एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज करने वाली है.
दुबई में मुकाबला
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होने वाली है.
यूएई के खिलाफ रिकॉर्ड
ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर भारत का यूएई के खिलाफ रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में कैसा रहा है?
एक बार आमना-सामना
एशिया कप 2025 से पहले अब तक भारत और यूएई की टीम टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार आमने-सामने आई है.
2016 में भिड़ंत
भारत और यूएई के बीच एकमात्र मुकाबला एशिया कप 2016 में खेला गया था.
81 रनों पर सिमटी यूएई
इस मुकाबले में यूएई की टीम पूरे 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी थी.
भारत की जीत
इसके जवाब में भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 10.1 ओवरों में एक विकेट नुकसान पर हासिल कर 9 विकेट से दर्ज की थी.