राजकोट के बादशाह बने 'सर जडेजा'


Suraj Tiwari
18 Feb 2024

भारत vs इंग्लैंड

    राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला गया.

434 रनों से जीता भारत

    इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से करारी मात दी.

जड्डू का जलवा

    अपने घरेलू मैदान पर मैच खेल रहे रवींद्र जडेजा ने दोनों पारियों में अपना जलवा बिखेरा.

पहली पारी में शतक

    जहां पहली पारी में बल्ले से कमाल करते हुए जडेजा ने 112 रनों की शतकीय पारी खेली.

इंग्लिश बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

    साथ ही पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 2 इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

इंग्लैंड की तोड़ दी कमर

    वहीं दूसरी पारी में भी जडेजा ने इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों को आउट करके विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.

दूसरी बार हासिल की उपलब्धि

    जडेजा ने टेस्ट मैच में शतक के साथ 5 से अधिक विकेट लेने का कमाल दूसरी बार किया.

प्लेयर ऑफ द मैच

    मैच में दमदार प्रदर्शन की वजह से जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया.

More Stories