इंग्लैंड का सबसे बड़ा 'हथियार' फ्लॉप, बार-बार दे रहा 'धोखा'
Bhoopendra Rai
19 Feb 2024
टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड इन दिनों 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय दौरे पर है. शुरुआती 3 टेस्ट में से उसे 2 में बुरी तरह हार मिली.
मैच विनर फ्लॉप
शुरुआती तीनों मैच में इंग्लिश टीम का सबसे बड़ा मैच विनर पूरी तरह फ्लॉप रहा है. जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा.
बल्ला खामोश
इंग्लैंड के लिए रन मशीन कहलाने वाले जो रूट इस सीरीज में अपने कद के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उनका बल्ला खामोश रहा.
इंग्लैंड के मजबूत स्तंभ
जो रूट इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम के सबसे मजबूत स्तंभ माने जाते हैं. वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंग्लिश बैटर हैं.
6 पारियों में महज 77 रन
शुरुआती 3 मुकाबलों में उनके बल्ले से 6 पारियों में महज 77 रन ही निकले. बुमराह ने जो उन्हें 3, रवींद्र जडेजा ने 2 और अश्विन ने एक बार आउट किया.
इस सीरीज में प्रदर्शन
पहला मैच- 29 और 2 रन, दूसरा मैच- 5 और 16 रन, तीसरा मैच- 18 और 7 रन, तीनों मैच में कुल- 77 रन
भारत के आंकडे़ शानदार हैं
जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में अगर किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वो भारत ही है.
भारत के खिलाफ आंकड़े
रूट 28 टेस्ट में भारत के खिलाफ 56.58 की औसत से 2603 रन बनाए हैं. वे 9 शतक, 10 फिफ्टी और एक दोहरा शतक भी जमा चुके हैं.
हमेशा दिखाते हैं जलवा
जब-जब रूट भारत के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं तो बल्ले से कमाल करते हैं, लेकिन इस सीरीज में उनका बल्ला एकदम खामोश है.
क्रिकेट करियर
जो रूट ने अपने करियर में अभी तक 138 टेस्ट खेले हैं. जिनमें 49.32 की औसत से 11493 रन बनाए हैं. वे 30 शतक और 60 अर्धशतक लगा चुके हैं.
5 डबल सेंचुरी
टेस्ट में रूट का स्ट्राईक रेट 56.69 का है. खास बात ये है कि इस दिग्गज के नाम 5 डबल सेंचुरी भी हैं.