6 गेंद में 3 बल्लेबाज ढेर, साकिब महमूद ने बरपाया कहर
Gyanendra Sharma
31 Jan 2025
साकिब महमूद का कहर
पुणे में खेले जा रहे चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने कहर बरपाया.
अपनी लेंथ से परेशान किया
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी कमाल फील्ड सैटिंग और लेंग्थ से एक ही ओवर में तीन विकेट चटका दिए.
लगातार दो गेंदों पर विकेट
साकिब महमूद ने संजू सैमसन, तिलक वर्मा को लगातार दो गेंदों पर आउट किया और कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी निपटा दिया.
चौथे टी20 में मौका
साकिब महमूद को पहली बार टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला. लेकिन चौथे टी20 में वो मार्क वुड की जगह टीम में आए.
पाकिस्तानी मूल का क्रिकेटर
साकिब महमूद पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर हैं और यही वजह है कि उन्हें भारत का वीजा मिलने में थोड़ी दिक्कत पेश आई थी.
कब किया डेब्यू
साकिब का जन्म इंग्लैंड में ही हुआ था. वो 25 फरवरी, 1997 को बर्मिंघम में जन्मे थे. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2019 में टी20 और 2020 में वनडे डेब्यू किया था.