IND vs BAN: टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगा भारत का सबसे मजबूत हथियार
India Daily Live
15 Aug 2024
भारत बनाम बांग्लादेश
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है, अभी तक इस दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है.
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय तक ब्रेक पर रहने वाले हैं. वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज मिस कर सकते हैं.
इंतजार करना पड़ेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बुमराह को दोबारा मैदान पर देखने के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा.
श्रीलंका दौरे पर भी नजर नहीं आए
बुमराह को श्रीलंका दौरे के लिए भी रेस्ट दिया गया था. जिसके बाद खबरें थीं कि वो बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं.
कब होगी वापसी
अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में वापसी कर सकते हैं.
19 सितंबर से बांग्लादेश से सीरीज
19 सितंबर से भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है. फिर 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होगी.
16 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट 16 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा, जिसमें बुमराह की वापसी संभव मानी जा रही है.
टी20 विश्व कप 2024
जसप्रीत बुमराह टी20 विश्व कप 2024 के बाद से ही मैदान से दूर हैं. उन्होंने देश को दूसरा टी20 विश्व कप खिताब दिलाने में अहम रोल अदा किया था.
कैसा रहा करियर
जसप्रीत बुमराह ने 36 टेस्ट में 159 विकेट लिए हैं. 89 वनडे में 149 जबकि 70 टी20 मैचों में 89 शिकार किए हैं.