सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस?
Gyanendra Sharma
02 Jan 2025
5वां टेस्ट सिडनी में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी से शुरू होगा. ये मैच भारत के लिए काफी अहम है.
रोहित के खेलने को लेकर सस्पेंस
सिडनी में रोहित के खेलने को लेकर सस्पेंस है. ऐसा अब इसलिए है क्योंकि गौतम गंभीर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस सवाल का सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया.
गंभीर ने क्या कहा?
टीम इंडिया के हेड कोच से प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधा सवाल हुआ था कि क्या सिडनी में रोहित शर्मा खेल रहे हैं? जिस पर गंभीर ने कहा कि इसका जवाब टॉस के वक्त मिलेगा.
पिच देखकर प्लेइंग इलेवन पर फैसला
उन्होंने कहा कि हम मैच वाले दिन पिच लेकर प्लेइंग इलेवन पर फैसला करेंगे. ऐसे में रोहित शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बन गया है.
5 पारियों में केवल 31 रन
रोहित शर्मा ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक खेले 3 टेस्ट की 5 पारियों में केवल 31 रन बनाए हैं.
खराब फॉर्म
बैटिंग औसत सिर्फ 6.20 का है, जो कि ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाले दुनिया के किसी भी टेस्ट कप्तान के मुकाबले सबसे कम है.