IND vs AUS: रोहित ने हार के बाद क्यों कहा, बुमराह अकेले बॉलिंग नहीं कर सकते


Babli Rautela
08 Dec 2024

रोहित ने हार पर क्या कहा?

    एडिलेड टेस्ट में कप्तानी को लेकर आलोचना झेल रहे रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच जीतना पूरी टीम का सामूहिक प्रयास होता है. किसी एक के कंधों पर सारा बोझ नहीं डाला जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह से कराई कम गेंदबाजी

    जसप्रीत बुमराह से पिंक बॉल टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कम गेंदबाज कराई गई. रोहित शर्मा पर उनका सही से इस्तेमाल न करने का आरोप लगा.

पर्थ टेस्ट मैच में 30 ओवर बॉलिंग की

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच में बुमराह ने कुल 30 ओवर गेंदबाजी की थी. पहली पारी में उन्होंने 18 और दूसरी पारी में 12 ओवर डाले.

पर्थ टेस्ट 295 रनों से जीते

    पर्थ टेस्ट मैच में भारत ने 295 रनों से जीत हासिल की थी. खास बात ये थी कि वो रोहित की गैरमौजूदगी में टीम के कप्तान थे.

एडिलेड में 10 विकेट से मिली हार

    टीम इंडिया को एडिलेड टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से करारी मात दी. गेंदबाज-बल्लेबाजों दोनों का प्रदर्शन खराब रहा.

बुमराह को मैच विनिंग प्लेयर

    रोहित शर्मा ने कहा कि बुमराह जैसे खिलाड़ी का होना बहुत अच्छी बात है. लेकिन वह अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो हर समय काम करते रहेंगे.

पहली पारी में किया इस्तेमाल

    बुमराह ने पिंक बॉल टेस्ट मैच में पहले दिन 11 ओवर फेंके. दूसरे दिन भी हेड के क्रीज पर जमने के बावजूद उनका कम इस्तेमाल किया.

'मैं चाहता हूं बुमराह पांचों टेस्ट खेले'

    रोहित ने कहा कि बुमराह पूरी सीरीज के दौरान तरोताजा रहें और सभी पांचों टेस्ट मैच खेलें. इन चीजों का विश्लेषण करना जरूरी है.

सारे गेंदबाज ले जिम्मेदारी

    रोहित ने हार के बाद कहा कि सभी गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए. चाहे वह सिराज,आकाश दीप,हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा हो या नितीश रेड्डी.

More Stories