दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से ओलंपिक में पदक तक, धाकड़ विनेश फोगाट की कहानी
India Daily Live
07 Aug 2024
विनेश फोगाट ने रचा इतिहास
पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया. 50kg वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंच गई हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन
ओलंपिक पोडियम तक का उनका सफर आसान नहीं रहा. पिछले साल दिल्ली के जंतर-मंतर पर विनेश फोगाट धरना प्रदर्शन कर रही थी.
न्याय की गुहार
विनेश फोगाट के लिए ये सफर आसान नहीं रहा. एक साल पहले ही दिल्ली की सड़कों पर भारत के दो ओलंपिक मेडलिस्ट के साथ न्याय की गुहार लगा रही थीं.
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन
देश के प्रमुख पहलवान भारतीय कुश्ती संघ पूर्व अध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.
यौन शोषण के आरोप
बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे. ये सारा धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया जा रहा था.
दिल्ली पुलिस ने बदसलूकी
पहलवानों का आरोप था कि दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने उनके साथ बदसलूकी की.
चोटें आईं
इस झड़प में विनेश फोगाट के भाई दुष्यंत और पहलवान राकेश यादव को चोटें आईं.
खोटा सिक्का कहा गया
उस समय कई लोगों ने विनेश फोगाट पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्हें खोटा सिक्का कहा गया.
हार नहीं मानी विनेश फोगाट
मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलने के बाद भी विनेश फोगाट ने हार नहीं मानी. आज सब उनकी तारीफ कर रहे हैं.