एशिया कप में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी, टॉप पर है यह भारतीय
Praveen Kumar Mishra
24 Aug 2025
एशिया कप की शुरुआत
एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है और टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करने वाली है.
एशिया कप में अधिक मुकाबले
ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर किस खिलाड़ी ने सबसे अधिक एशिया कप में मुकाबले खेले हैं.
5. शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने अपने करियर में कुल 27 मुकाबले एशिया कप में खेले हैं.
4. महमुदुल्लाह
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर महमुदुल्लाह ने भी एशिया कप में अपने करियर में कुल 27 मुकाबले खेले हैं.
3. महेला जयवर्धने
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने ने अपने करियर में कुस 28 मुकाबले खेले हैं और लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.
2. मुस्फिकुर रहीम
बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मुस्फिकुर रहीम ने एशिया कप में 32 मुकाबले खेले हैं और इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं.
1. रोहित शर्मा
टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. रोहित ने अपने करियर में एशिया कप में कुल 37 मुकाबले खेले हैं.