टीम इंडिया के लिए सिर्फ 1 मैच खेला, अब संन्यास का कर दिया ऐलान


India Daily Live
19 Feb 2024

फैज फजल

    टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक बल्लेबाज ने संन्यास का ऐलान कर दिया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि 38 साल के फैज फजल हैं.

हरियाणा के खिलाफ आखिरी मैच

    विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले फजल ने रणजी ट्रॉफी 2024 में हरियाणा के खिलाफ करियर का आखिरी मैच खेला, जिसमें 1 और 0 का स्कोर किया.

इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए संन्यास का ऐलान

    फैज ने एक दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में संन्यास की जानकारी दी थी, उन्होंने लिखा था 'कल एक युग का अंत हो जाएगा.'

21 साल खेला क्रिकेट

    फजल ने 21 साल के क्रिकटेर करियर पर विराम लगाया और अपने साथी खिलाड़ियों, कोचों, फिजियो, ट्रेनर और यहां तक कि ग्राउंड स्टाफ को धन्यवाद दिया.

कड़ी मेहनत के बाद मिला था मौका

    ये वही फैज फजल हैं, जिन्होंने पहले घरेलू सर्किट में रनों का पहाड़ खड़ा किया, फिर टीम इंडिया के लिए ब्लू जर्सी पहनने के लिए मिली.

भारत के लिए सिर्फ 1 मैच खेला

    इस खिलाड़ी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं थी, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. उन्होंने भारत के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला.

2016 में डेब्यू, फिर कभी जगह नहीं मिली

    2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के लिए वनडे डेब्यू किया, 55 रनों की नाबाद पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद फजल को दरकिनार कर दिया गया.

फर्स्ट क्लास करियर

    फैज फजल ने साल 2003 में जम्मू कश्मीर के खिलाफ नागपुर में विदर्भ के लिए डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में उन्होंने 151 रनों की पारी खेली थी.

फर्स्ट क्लास करियर

    विदर्भ को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले इस खिलाड़ी ने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.36 की औसत से 9183 रन बनाए. उनके बैट से 24 शतक और 39 फिफ्टी निकलीं.

More Stories