क्रांति गौड़ ने 6 विकेट लेकर इंग्लैंड में कौन सा रचा इतिहास?


Praveen Kumar Mishra
23 Jul 2025

22 जुलाई को खेला गया मैच

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 21 जुलाई को खेला गया.

सीरीज में भारत की जीत

    इस मुकाबले में भारत ने 13 रनों से जीत हासिल की और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

क्रांति के 6 विकेट

    इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने 6 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई.

6 विकेट हॉल

    क्रांति ने अपने स्पेल में 9.5 ओवरों में 52 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए.

क्रांति का रिकॉर्ड

    इसी के साथ वे दीप्ति शर्मा के बाद वनडे में भारत के लिए 5 विकेट हॉल लेने वाली दूसरी सबसे युवा गेंदबाज बन गई हैं.

भारत की बल्लेबाजी

    टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 318 रन बनाए थे.

13 रनों से जीत

    इसके जवाब में इंग्लिश टीम 305 रनों पर सिमट गई और भारत ने 13 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया.

More Stories