ड्यूक बॉल के साथ नहीं खेला जाएगा चौथा टेस्ट! विवाद के बाद बड़ा फैसला


Praveen Kumar Mishra
19 Jul 2025

23 जुलाई को चौथा टेस्ट

    भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होगा. लेकिन इस टेस्ट से पहले ड्यूक गेंद को लेकर बड़ा विवाद छिड़ गया है.

शुभमन गिल की नाराजगी

    भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ड्यूक गेंद की क्वालिटी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि गेंद 40 ओवर बाद बहुत नरम हो जाती है, जो गेंदबाजों के लिए मुश्किल पैदा करती है.

स्टुअर्ट ब्रॉड का बयान

    इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी ड्यूक गेंद को "अस्वीकार्य" बताया. उन्होंने कहा कि गेंद को 80 ओवर तक टिकना चाहिए न कि 10 ओवर में खराब होना चाहिए.

ECB का बड़ा कदम

    इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. वे सीरीज की पुरानी गेंदों को इकट्ठा कर ड्यूक निर्माता को जांच के लिए भेज रहे हैं.

निर्माता की प्रतिक्रिया

    ड्यूक गेंद बनाने वाली कंपनी ब्रिटिश क्रिकेट बॉल्स लिमिटेड के मालिक दिलीप जाजोदिया ने कहा कि वे चमड़े से लेकर सभी कच्चे माल की जांच करेंगे. जरूरत पड़ने पर बदलाव भी किए जाएंगे.

गेंद बदलने का ड्रामा

    लॉर्ड्स टेस्ट में भारत ने कई बार गेंद बदलने की मांग की थी. दूसरी नई गेंद के 48 गेंदों बाद ही उसे बदला गया, जिससे भारत नाखुश था.

More Stories