आईपीएल टीमों के कप्तान, यहां देंखे पूरी लिस्ट
Gyanendra Sharma
03 Mar 2025
आईपीएल 2025 की शुरुआत
आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा.
केकेआर
केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है. इस सीजन में वह इस टीम के साथ जुड़े हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में उतरेगी. पिछले सीजन में भी टीम इनके कप्तानी में उतरी थी.
मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पंड्या की कप्तानी में उतरेगी. पिछले सीजन में भी टीम इनके कप्तानी में दम दिखाने उतरी थी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम उतरेगी.
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन हैं. पिछले सीजन में उनके कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था.
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद पैट कमिंस की कप्तानी में उतरेगी. पिछले सीजन में भी कमिंस ही कप्तान थे.
गुजरात टाइटंस
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल होंगे. पिछले सीजन में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था.
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की टीम नए सीजन में नए कप्तान के साथ खेलने उतरेगी. श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान हैं
लखनऊ सुपर जायंट्स
लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान ऋषभ पंत हैं. पिछले सीजन में टीम के कप्तान केएल राहुल थे.
दिल्ली कैपिटल्स
दिल्ली कैपिटल्स भी आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी. अभी कप्तान की घोषणा नहीं हुई है.