Rajkot Test: Team India के यह 2 मैच विनर होंगे सम्मानित
Bhoopendra Rai
11 Feb 2024
तीसरा टेस्ट
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में होना है.
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन
इस दिन मैच से पहले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) टीम इंडिया के 2 दिग्गजों को सम्मानित करेगा.
जडेजा-पुजारा
एससीए ने आलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को सम्मानित करने का फैसला किया है.
किसलिए दिया जा रहा सम्मान
इन दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा.
नाम भी बदलेगा
मैच के दिन सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नए नाम का अनावरण भी होगा, जो निरंजन शाह पर होगा.
चेतेश्वर पुजारा
पुजारा टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में दिग्गज बल्लेबाज हैं. उन्होंने कई मौकों पर मैच विनिंग पारियां खेलीं हैं.
क्रिकेट करियर
103 टेस्ट में 43.61 की औसत से 7195 रन बना चुके हैं. उनके बल्ले से 19 शतक और 3 दोहरे शतक और 35 फिफ्टी निकली हैं.
रवींद्र जडेजा
स्टार आलराउंडर रवींद्र जडेजा टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं. जडेजा आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर काबिज हैं.
करियर
जडेजा ने भारत के लिए 69 टेस्ट में 36.16 की औसत से 2893 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं. जडेजा ने गेंद से 280 शिकार भी किए हैं.
सौराष्ट्र के लिए खेला घरेलू क्रिकेट
चेतेश्वर पुजारा और रवींद्र जडेजा दोनों ही घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेला. आज दोनों प्लेयर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल है.