एशिया कप में यूएई की टीम किस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में हुई शामिल?
Praveen Kumar Mishra
11 Sep 2025
भारत की जीत
एशिया कप 2025 में दुबई में भारत और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 9 विकेट से जीत दर्ज की.
57 रनों पर सिमटी यूएई
इस मैच में यूएई 57 रनों पर ऑलआउट हो गई और इसी के साथ वे एशिया कप के इतिहास में सबसे छोटा स्कोर बनाने वाली टीमों में शामिल हो गए हैं.
हांग कांग सबसे ऊपर
एशिया कप में सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हांग कांग के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 38 रन बनाया था.
दूसरे स्थान पर यूएई
इसके बाद यूएई की टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है और उन्होंने भारत के खिलाफ मात्र 57 रन बनाए.
तीसरे-चौथे नंबर पर यूएई
इस लिस्ट में तीसरे और चौथे स्थान पर भी यूएई की टीम शामिल है. उन्होंने 2016 में भारत के खिलाफ 81 रनों का स्कोर बनाया था. तो वहीं इसी साल बांग्लादेश के खिलाफ टीम 82 रन ही बना सकी थी.
पाकिस्तान भी शामिल
एशिया कप में सबसे छोटा स्कोर बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है. पाकिस्तानी टीम साल 2016 में भारत के खिलाफ 83 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.