एशिया कप टी20 में किस टीम के नाम है सबसे बड़ा स्कोर?


Praveen Kumar Mishra
26 Aug 2025

टीम इंडिया के नाम रिकॉर्ड

    एशिया कप टी20 फॉर्मेट के इतिहास में भारत के नाम पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.

1. भारत

    भारत ने साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे.

2. पाकिस्तान

    इसके अलावा लिस्ट में दूसरे स्ठान पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है और उन्होंने 2022 में ही हांगकांग के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे.

3. भारत

    तीसरे लिस्ट में एक बार फिर से भारत का नाम मौजूद है. टीम इंडिया ने 2022 में ही हांगकांग के खिलाफ 2 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए थे.

4. श्रीलंका

    श्रीलंका की टीम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है और उन्होंने 2022 में ही बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे.

5. पाकिस्तान

    लिस्ट में पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है, जहां पर उन्होंने 2022 में भारत के खिलाफ 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे.

More Stories