एशिया कप में पाकिस्तान के लिए यह 5 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू
Praveen Kumar Mishra
17 Aug 2025
टीम का ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
5 खिलाड़ी का डेब्यू
इस टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार एशिया कप में पाकिस्तान के लिए खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
सैम अयूब
पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज सैम अयूब पिछले कुछ समय से टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और वे पहली बार एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
हसन नवाज
युवा बल्लेबाज हसन नवाज ने भी पाकिस्तान के लिए डेब्यू के बाद से अच्छा खेल दिखाया है और इसी वजह से पीसीबी ने उन्हें टीम में शामिल किया है. नवाज पहली बार एशिया कप में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
अबरार अहमद
स्टार स्पिनर अबरार अहमद ने पाकिस्तान के लिए, जब भी मौके मिले हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में वे पहली बार एशिया कप खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
शाहिबजादा फरहान
शाहिबजादा फरहान एक युवा बल्लेबाज हैं और उन्होंने 15 टी20 मुकाबले खेले हैं. वे भी पहली बार पाकिस्तान के लिए एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.
सुफियान मुकीम
युवा स्पिनर सुफियान मुकीम ने पाकिस्तान के लिए डेब्यू के बाद से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में वे पहली बार एशिया कप में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.