हांगकांग के खिलाफ अर्धशतक लगाकर रोहित-विराट की किस लिस्ट में शामिल हुए लिटन दास?


Praveen Kumar Mishra
12 Sep 2025

बांग्लादेश बनाम हांगकांग

    एशिया कप 2025 में हांगकांग और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया.

बांग्लादेश की जीत

    इस मैच में बांग्लादेश ने आसानी से लिटन दास के अर्धशतक के दम पर 7 विकेट से जीत दर्ज की और उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली की लिस्ट में जगह बना ली है.

किस लिस्ट में हुए शामिल

    दास अब उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने एशिया कप टी20 में तीसरे या उससे नीचे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है.

शोएब मलिक

    इस मामले में पाकिस्तान के शोएब मलिक और उमर अकमल ने यूएई के खिलाफ 2016 में नाबाद 114 रनों की साझेदारी की थी.

विराट कोहली

    इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का आता है. इन दोनों ने 2022 में हांगकांग के खिलाफ नाबाद 98 रनों की साझेदारी की थी.

रोहित शर्मा

    तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार का नाम है. इन दोनों ने 2022 में ही श्रीलंका के खिलाफ दुबई में 97 रनों की साझेदारी की थी.

दास भी हुए शामिल

    अब इस सूची में बांग्लादेश के लिटन दास और तौहीद हृदोय पहुंच गए हैं, जिन्होंने हांगकांग के खिलाफ 95 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

More Stories