आंद्रे रसेल के संन्यास के मौके पर देखें कैसा रहा उनका करियर


Praveen Kumar Mishra
23 Jul 2025

रसेल का अंतिम मैच

    आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है.

टी20 वर्ल्ड कप में जीत

    रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए 2016 में टी20 वर्ल्ड कप जीता है.

टेस्ट करियर

    उन्होंने एक टेस्ट मैच खेलते हुए 2 रन बनाए हैं और 1 विकेट अपने नाम किए हैं.

वनडे करियर

    रसेल ने वनडे क्रिकेट में 56 मुकाबले खेलते हुए 4 अर्धशतक के साथ 1034 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 70 विकेट अपने नाम किए हैं.

टी20 करियर

    रसेल ने वेस्टइंडीज के लिए 86 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 अर्धशतक के साथ 1122 रन बनाए हैं. तो वहीं गेंदबाजी करते हुए 61 विकेट अपने नाम किए हैं.

लीग क्रिकेट में आएंगे नजर

    रसेल ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है लेकिन वे लीग क्रिकेट में खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं.

More Stories