IPL के बाद वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप में भी रचा इतिहास


Gyanendra Sharma
30 Nov 2024

एशिया कप

    आईपीएल ऑक्शन में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब एशिया कप में भी उतरते ही रिकॉर्ड बना दिया है.

राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

    बिहार के इस बैटर को ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ 10 लाख की कीमत पर खरीदा था.

IPL के सबसे युवा खिलाड़ी

    वैभव आईपीएल के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं. वह फिलहाल UAE में मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2024 खेल रहे हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू

    इस मुकाबले के पहले ही मुकाबले में उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया.

पहला वनडे मैच

    वैभव का ये अंडर-19 क्रिकेट में पहला वनडे मैच था. वैभव सूर्यवंशी अब भारत के लिए अंडर-19 वनडे खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं.

बनाया रिकॉर्ड

    उन्होंने ये मैच 13 साल और 248 दिन की उम्र में खेला. पीयूष चावला ने 14 साल और 311 दिन की उम्र में भारतीय अंडर-19 टीम के लिए वनडे मैच खेला था.

नहीं चला बल्ला

    इस मैच में वैभव कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए.

More Stories