डायबिटीज में कौन से काम करने से आंखें रहेंगी फिट?


India Daily Live
14 Nov 2024

डायबिटीज

    मधुमेह (Diabetes Mellitus) एक क्रॉनिक और सामान्य समस्या बन चुकी है जो आंखों की सेहत पर भी बुरा असर डालता है. ऐसे में आंखों से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

मोतियाबिंद

    मोतियाबिंद उन रोगों में से एक है, जिससे डायबिटीज के मरीजों की आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है. आज World Diabetes Day के मौके पर कुछ उपाय बताएंगे जिसकी मदद से डायबिटीज के मरीज मोतियाबिंद के खतरे से बच सकते हैं.

ग्लाइसेमिक मैनेजमेंट

    मोतियाबिंद जैसे मधुमेह से संबंधित समस्याओं को रोकने के लिए ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है. ब्लड शुगर के लेवल के नियमित जांच से काफी हद तक इस जोखिम को कम किया जा सकता है.

ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल

    हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से डायबिटिज से संबंधित आंखों की समस्याएं और भी बिगड़ सकती हैं. ऐसे में अपनी सेहत ता ख्याल रखें.

आंखों की सुरक्षा

    मधुमेह के रोगियों के लिए मोतियाबिंद का खतरा पहले से ही ज्यादा होता है, इसलिए UV किरणों से बचाव के लिए चश्मा पहनना जरूरी है.

आंखों की जांच

    अगर आप डायबिटिज के मरीज हैं तो नियमित आंखों की जांच करवाएं ताकि मोतियाबिंद के अलावा अन्य मधुमेह संबंधित आंखों की समस्याओं जैसे कि डायबिटिक रेटिनोपैथी का भी पता चल सके.

हेल्दी लाइफस्टाइल

    बैलेंस्ड डाइट, नियमित व्यायाम और धूम्रपान से छुटकारा पाना सेहत के लिए फायदेमंद है और मोतियाबिंद के विकास को रोकने या उसे टालने में मदद कर सकता है.

डिस्क्लेमर

    यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.

More Stories