मार्च के 3 दिनों में 4 बड़े पर्व, जानें क्या है खास?


Kuldeep Sharma
17 Mar 2026

19 मार्च मनाए जाएंगे तीन बड़े त्योहार

    19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और चैत्र नवरात्रि की शुरुआत एक साथ हो रही है, जो इसे बेहद खास दिन बनाती है.

मराठी नववर्ष का स्वागत

    महाराष्ट्र और गोवा में गुड़ी पड़वा नए साल की शुरुआत का प्रतीक है, जहां घरों पर गुड़ी लगाकर खुशहाली की कामना की जाती है.

दक्षिण भारत में नया साल

    आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में उगादी धूमधाम से मनाई जाती है, जिसमें खास उगादी पचड़ी जीवन के अलग-अलग स्वादों को दर्शाती है.

मां दुर्गा की आराधना शुरू

    चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर नौ दिनों तक चलेगी, जिसमें भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं.

हर दिन का अलग रंग

    नवरात्रि के हर दिन एक खास रंग और देवी स्वरूप को समर्पित होता है, जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संतुलन लाता है.

राम नवमी के साथ नवरात्रि का समापन

    27 मार्च को राम नवमी के साथ नवरात्रि का समापन होगा, जिसे पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है.

रमजान का पावन समापन

    21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जा सकती है, जो रोजे के महीने के अंत और खुशियों के त्योहार का प्रतीक है.

चांद दिखने का इंतजार

    ईद की तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है. 20 मार्च की शाम को चांद दिखने पर 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी.

एकता में विविधता

    अलग-अलग त्योहारों का एक साथ आना भारत की सांस्कृतिक विविधता और आपसी भाईचारे को दर्शाता है.

More Stories