फिटनेस के लिए क्या करती हैं मम्मा आलिया?


Shanu Sharma
15 Mar 2026

BAFTA 2026

    बॉलीवुड की चमकती सितारा आलिया भट्ट आज 33 साल की हो गईं. उन्होंने हाल ही में BAFTA 2026 में 'बेस्ट फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज' अवॉर्ड पेश किया.

सिंपल और देसी डाइट

    सिल्वर गुच्ची गाउन और सफेद स्टोल में उनका लुक देखकर फैंस दीवाने हो गए. लेकिन सवाल ये है कि 33 की उम्र में भी वो इतनी फिट और जवां कैसे दिखती हैं? आलिया का राज है उनकी सिंपल और देसी डाइट.

ट्रू इंडियन

    आलिया खुद को 'ट्रू इंडियन' कहती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मुझे सलाद बिल्कुल पसंद नहीं. मुझे दाल-चावल चाहिए, सब्जियां चाहिए. रोटी में वो रागी या ज्वार की रोटी चुनती हैं.

नो शुगर

    सबसे खास बात- वो शुगर को बिल्कुल छूती नहीं. उनका मानना है कि घर का देसी खाना ही सबसे अच्छा है. ये डाइट उन्हें एनर्जी देती है और वजन कंट्रोल रखती है.

वेजिटेरियन खाना पसंद

    आलिया लंबे समय से हेल्दी और क्लीन ईटिंग फॉलो करती हैं. उनकी पुरानी न्यूट्रिशनिस्ट एंजी कसाबी ने बताया कि आलिया ज्यादातर वेजिटेरियन हैं.

छोटे-छोटे मील्स

    उनकी डाइट में सब्जियां, थोड़े कार्ब्स जैसे चावल और प्रोटीन शामिल होते हैं. सुबह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता लेती हैं. वो कभी भूखी नहीं रहतीं, बल्कि छोटे-छोटे मील्स लेती हैं.

डिटॉक्स जूस

    आलिया को डेजर्ट बहुत पसंद है. लेकिन वो कम कैलोरी वाले डेजर्ट चुनती हैं. हर पीस में सिर्फ 160-260 कैलोरी होती है. कार्ब्स, फैट और कोलेस्ट्रॉल कम रखती हैं. समय-समय पर जूस डिटॉक्स करती हैं.

16 किलो वजन घटाया

    नवंबर 2022 में बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया का वजन बढ़ गया था. लेकिन उन्होंने बताया कि ब्रेस्टफीडिंग से बहुत कैलोरी बर्न होती हैं. मैं क्लीन खाना खा रही थी. इसलिए वजन जल्दी कम हो गया. तीन महीने में उन्होंने 16 किलो वजन घटाया.

टीनएजर्स को टक्कर

    33 की उम्र में भी वो टीनएजर्स को टक्कर देने वाली आलिया अपने हेल्थ को लेकर काफी सतर्क रहती हैं.

More Stories