'मां के बाद...', इन खास संदेश से टीचर्स को दें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं
Princy Sharma
05 Sep 2025
शिक्षक दिवस
हर साल 5 सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस मनाया जाता है. यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है.
संदेश
अगर आप अपने टीचर्स को खास तरीके से विश करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए संदेश आपके लिए बेस्ट रहेंगे
1
आपने हमें इस काबिल बनाया, हर मुश्किल में सहारा दिया…आप ही हमारी जिंदगी की असली ताकत हैं. हैप्पी टीचर्स डे!
2
आपका मार्गदर्शन हमारे जीवन की रोशनी है, आपकी मेहनत से ही हमारी सफलता है. हैप्पी टीचर्स डे!
3
हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा आपका ज्ञान है. आपने हमारी सोच को नई उड़ान दी है. हैप्पी टीचर्स डे!
4
मां के बाद सबसे ऊंचा दर्जा टीचर का होता है, जो हमें बच्चों की तरह संभालते हैं. हैप्पी टीचर्स डे!
5
भगवान ने जिंदगी दी, माता-पिता ने प्यार…लेकिन सीखना और समझना सिर्फ गुरु से मिला. शुक्रिया गुरुजी!
6
किताबों का असली मतलब सिखाने वाले, हर सवाल का सही जवाब बताने वाले…जीवन को सुंदर बनाने वाले गुरु को प्रणाम. हैप्पी टीचर्स डे!
7
गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पाय…बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताय. शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!