6 स्टेप्स फॉलो कर लगाएं शीट मास्क और 20 मिनट में पाएं इंस्टेंट ग्लो!


Princy Sharma
01 Jun 2025

शीट मास्क

    शीट मास्क लगाने से स्किन हाइड्रेट और ब्राइट होती है. अगर आपकी त्वचा में ड्रायनेस, डलनेस या एंटी-एजिंग की समस्याएं हैं, तो ये मास्क आपकी मदद कर सकते हैं.

कैसे लगाएं शीट मास्क?

    चेहरे पर शीट मास्क लगाने के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. चलिए जानते हैं कैसे शीट मास्क लगाएं.

फ्रिज में रखें शीट मास्क

    शीट मास्क को लगाने से पहले उसे कुछ मिनटों के लिए फ्रिज में रखें. इससे स्किन को ठंडक मिलेगी, जिससे स्किन शांत और डिपफ होगी. यह आपकी त्वचा को रिलैक्स और ताजगी देगा.

चेहरे साफ करें

    शीट मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से धो लें. इससे सभी फेस पर मौजूद गंदगी, तेल और मेकअप हट जाएगा.

एक्सफोलिएट करें

    चेहरे की डेड स्किन को हटाने के लिए एक्सफोलिएट करें.यह स्किन को नई चमक देगा औरशीट मास्क को अधिक प्रभावी बनाएगा.

शीट मास्क लगाएं

    शीट मास्क को ध्यान से खोलें और चेहरे पर ठीक से फिट करें. आंखों, नाक और मुंह से मिलाकर उसे अच्छे से चिपकाएं. किसी भी एयर बबल को हलके से दबाकर उसे स्मूद करें.

समय

    शीट मास्क को कम से कम 15 से 20 मिनट तक अपने चेहरे पर रखें. इसे ज्यादा देर तक न रखें, क्योंकि मास्क सूखने से इसका असर कम हो सकता है.

मसाज करें

    मास्क हटाने के बाद, बाकी बचा हुआ सीरम त्वचा में अच्छी तरह से मसाज करके सोखने दें. इसे छोड़ने से आपकी त्वचा में नमी और ताजगी बनी रहती है.

More Stories