चेहरे से आराम से उतर जाएंगे होली के पक्के रंग! अपनाएं ये नुस्खे
स्किन को नुकसान
होली का त्योहार रंगों से भरा होता है, सबके चेहरे पर रंग लगाना बहुत मजेदार लगता है. लेकिन केमिकल वाले गुलाल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
रंग जल्दी निकालें
सबसे पहला टीप होली खेलने के तुरंत बाद चेहरा साफ करें. रंग जितना जल्दी धोएं, उतना आसान निकलेगा. सूखे रंग हटाने में मुश्किल होती है.
गुनगुने पानी से चेहरा धोएं
सबसे पहले सादे गुनगुने पानी से चेहरा धोएं, इससे ज्यादातर रंग आसानी से निकल जाते हैं. फिर ही कोई क्लींजर या घरेलू चीज लगाएं.
तेज रगड़ना गलत
तेज रगड़ने या खुरदुरे तौलिए से बचें, ऐसा करने से स्किन डैमेज हो सकती है. रैशेज या लालिमा आ सकती है.
बेसन और दही
बेसन और दही या दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं. यह दाग हटाता है और हल्का एक्सफोलिएट करता है. यह स्किन को शांत करता है और रंग हल्का करता है.
चावल के आटे का पेस्ट
चावल के आटे का पेस्ट भी अच्छा काम करता है. इससे आपके दाग आसानी से निकल जाएंगे.
चीनी से हल्का स्क्रब
नींबू रंग के पिगमेंट को तोड़ता है, चीनी हल्का स्क्रब करती है. इसे मिक्स करके लगाएं, रंग आसानी से निकल जाएंगे. सेंसिटिव स्किन वाले सावधानी से इस्तेमाल करें.
चेहरे पर हल्का तेल
नारियल तेल या कोई वेजिटेबल ऑयल लें, चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें. तेल रंग के कणों को ढीला करता है, फिर आसानी से धुल जाता है.
एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट
एलोवेरा और हल्दी का पेस्ट लगाएं, यह जलन घटाता है और स्किन को नमी देता है. खीरे का पेस्ट या पुदीने का पेस्ट भी ट्राई कर सकते हैं.