रमजान पर दिल्ली के इन 5 मस्जिदों का करें दीदार


Princy Sharma
01 Mar 2025

रमजान

    रमजान, इस्लामी आस्था का एक पवित्र महीना है. सऊदी में 28 फरवरी को चांद दिख चुका है तो इस लिहाज से पहली सहरी 1 मार्च को होगी.

भारत

    वहीं, भारत में चांद आज दिखेगा तो इस लिहाज से पहली सहरी कल यानी 2 मार्च होगी.

पॉपुलर मस्जिद

    चलिए रमजान के अवसर पर, दिल्ली की कुछ पॉपुलर मस्जिदों के बारे में बताएंगे जहां आप जा सकते हैं.

कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद

    कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद को कुतुब मस्जिद के नाम से भी पहचाना जाता है. महरौली में स्थित इस मस्जिद का सुबह 7 बजे से लेकर 5 बजे तक का दौरा कर सकते हैं.

खिड़की मस्जिद

    खिड़की मस्जिद का निर्माण साल 1380 में हुआ था. खिड़की की डिजाइन शानदार होने के कारण इसका नाम खिड़की मस्जिद पड़ा था.

जमाली कमाली मस्जिद

    जमाली कमाली मस्जिद महरौली के आर्कियोलॉजिकल विलेज कॉम्प्लेक्स में मौजूद है. आप रमजान के मौके पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ जा सकते हैं.

फतेहपुरी मस्जिद

    दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित फतेहपुरी मस्जिद लाल पत्थरों से बना हुआ है जो दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है. ईद-उल-फितर के मौके पर मस्जिद को बड़े ही खूबसूरत तरीके सजाते हैं.

मोठ की मस्जिद

    साउथ एक्स पार्ट-2 में स्थित मोठ की मस्जिद दिल्ली में सबसे फेमस है. लोदी शासन काल के दौरान मिया भोइया ने इस मस्जिद का निर्माण करवाया था.

More Stories