मां का दिल भी मांगे प्यार, इस Mother's Day पर दें हेल्दी लाइफस्टाइल का उपहार


Anvi Shukla
11 May 2025

तनाव को मत समझो आम बात

    लगातार तनाव मां के दिल को कमजोर कर सकता है. रोज़ टहलना, ध्यान या गहरी सांस लेना तनाव को कम करने में मदद करता है.

जांच करवाना है जिम्मेदारी

    मां दूसरों की जांच करवाती हैं, पर खुद नहीं जातीं. ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच जरूरी है, खासकर 40 की उम्र के बाद.

दिल के लिए भी बनाओ थाली

    मां जो भी पकाती हैं, खुद के लिए सोचती ही नहीं. साबुत अनाज, हरी सब्जी, दाल, मेवे और कम नमक वाला खाना दिल के लिए फायदेमंद है.

चलना है, जिंदगी को बचाना है

    घर के काम के बीच भी थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालें. रोज 30 मिनट चलना दिल की बीमारी का खतरा 40% तक घटाता है.

नींद से दिल को आराम दो

    मां की नींद सबसे पहले जाती है. लेकिन पूरी नींद (7–8 घंटे) दिल को दुरुस्त रखती है. स्क्रीन से दूरी और तय समय जरूरी है.

खाने पीने पर पे भी दे ध्यान

    चाय और बिस्किट से पेट भरना आदत बन गई है. इससे पोषण की कमी होती है. हर दिन पौष्टिक खाना जरूरी है.

हल्का दर्द, बड़ा इशारा

    थकान, सांस फूलना, नींद की परेशानी – ये दिल की तकलीफ के संकेत हो सकते हैं. इन्हें नजरअंदाज मत करें, डॉक्टर से मिलें.

फूल नहीं, सेहत का तोहफा दो

    मदर्स डे पर गुलाब से ज्यादा जरूरी है जागरूकता. मां को डॉक्टर के पास ले जाएं, अच्छा खाना बनाएं और व्यायाम का साथ दें.

मां स्वस्थ, तो पूरा घर स्वस्थ

    मां खुश रहेंगी, तभी घर में रौशनी बनी रहेगी. दिल की देखभाल से शुरुआत करें और उन्हें याद दिलाएं – वो भी खास हैं.

More Stories