'मां की ममता में है जन्नत...', मदर्स डे पर मां को भेजें दिल को छू लेने वाले मैसेज
Princy Sharma
10 May 2025
मां
मां, वह अनमोल रत्न होती हैं, जिनके बिना जीवन अधूरा है. कहीं मां को भगवान का दर्जा दिया गया है, तो कहीं उनके पैरों के नीचे जन्नत बसी है.
मदर्स डे
मां की ममता और उनके योगदान को शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है, लेकिन मदर्स डे पर उन्हें स्पेशल फील करवाना एक बेहतरीन तरीका है.
शायरी और कोट्स
यहां हम आपको दिल छू लेने वाली शायरी और कोट्स बता रहे हैं, जिसके जरिए अपनी प्यारी मां को विश कर सकते हैं.
1
तेरे आंचल में मुझे बहुत सुकून मिलता है, जिंदगी खुशनुमा लगती है, जीने का जुनून मिलता है, 'हैप्पी मदर्स डे' मां!
2
मां, तुम सूरज की पहली किरण हो, कड़ी धूप में घनी छांव हो. ममता की जीवित मूरत हो तुम, जग में सबसे प्यारी हो तुम.
3
फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती है, मुझको उस तरह मेरी मां अच्छी लगती है. ऊपर वाला सलामत रखे मेरी मां को, मुझे बस यह दुआ अच्छी लगती है.
4
मां की ममता में है जन्नत का एहसास,उसके बिना अधूरी है हर सांस. दुआओं में जो रखे सबसे पहले हमें, फरिश्ता है मां, वो खास है.
5
जब भी तन्हाई में मां को पुकारा, दिल ने बस उसी को सबसे प्यारा पाया. दुनिया ने भुलाया जब-जब मुझे, मां की ममता ने ही गले लगाया.
6
तेरी ममता की कोई मिसाल नहीं, तेरे जैसा इस जहां में कमाल नहीं. हर दर्द छुपा के मुस्कराना, मां, तुझसे बेहतर कोई सवाल नहीं.