महाकुंभ मेला में इन बातों का रखें ध्यान, वरना भटकते रह जाएंगे आप


Princy Sharma
07 Jan 2025

महाकुंभ

    14 जनवरी 2025 से महाकुंभ शुरू होगा इस मेले में भारत और विदेशों से करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.

ध्यान रखें जरूरी बातें

    यदि आप Maha Kumbh 2025 में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी यात्रा को सुरक्षित, स्मूथ और यादगार बनाने के लिए कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए.

बुकिंग

    महाकुंभ की यात्रा की योजना पहले से बनाएं और टिकट, होटल या धर्मशाला की बुकिंग करवाएं. संगम के पास ठंड बहुत होती है, इसलिए जैकेट, दस्ताने, स्वेटर आदि ले जाना जरूरी है.

महाकुंभ की भीड़

    हर बार महाकुंभ की भीड़ में खो जाने का डर रहता है, इसलिए हमेशा आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड साथ रखें.

ड्राई फ्रूट्स

    यात्रा में खाने-पीने की परेशानी न हो इसलिए हल्का खाना, ड्राई फ्रूट्स और पानी की बोतल रखें.

प्रशासन और पुलिस

    अगर आपको आसपास में मौजूद लोगों से अजीब संकेत मिलें तो सुरक्षा के लिए प्रशासन और पुलिस की सलाह मानें.

सीसीटीवी

    महाकुंभ में 2,300 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और 1.45 लाख शौचालय और 99 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे.

पहचान पत्र

    महाकुंभ में यात्रा करते दौरान पहचान पत्र, बुकिंग डिटेल्स, प्राथमिक चिकित्सा किट, मास्क और सैनिटाइजर साथ रखें

साफ-सफाई का रखें ध्यान

    इसके साथ मोबाइल सुरक्षित रखें, कूड़ा सही जगह पर फेंके, केवल अधिकृत घाटों पर स्नान करें और अजनबियों से सावधान रहें

More Stories