भारत या पाक, कहां से और कैसे आया 'कराची हलवा'?


Princy Sharma
09 May 2025

भारत-पाकिस्तान

    भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, पड़ोसी देश के कई चीजों को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में अब कराची हलवा को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस डिश को मुंबई हलवा भी कहा जाता है.

'कराची हलवा'

    अब सोचने वाली बता है कि इसका नाम 'कराची हलवा' क्यों पड़ा. अगर इतिहास को देखा जाए तो यह डिश भारत की नहीं है बल्कि वे 13वीं शताब्दी के बाद मध्य एशिया के रास्ते भारत आया था.

'बॉम्बे हलवा'

    विभाजन के बाद जब कराची के हलवाई भारत आए, तो उन्होंने इसे मुंबई में बेचना शुरू किया, इसलिए इसे 'बॉम्बे हलवा' भी कहा जाने लगा.

'चंदू हलवाई कराचीवाला'

    'चंदू हलवाई कराचीवाला' एक मशहूर मिठाई की दुकान है, जिसकी शुरुआत साल 1896 में कराची में हुई थी. लेकिन बंटवारे के बाद चंदू हलवाई जैसे कई मिठाईवाले बॉम्बे आ गए और यहां कराची हलवा बनाने लगे.

कैस दिखता है हलवा?

    कराची हलवा एकदम जेली के टुकड़े जैसा होता है, चबाने में मीठा और मुलायम और स्वाद ऐसा कि बर्फी को भी पीछे छोड़ दे.

13वीं सदी में आया भारत

    हलवा भारत में दिल्ली सल्तनत के समय आया और समय के साथ भारतीय रूप में ढल गया.

घी और मेवे से भरपूर

    कराची हलवा में घी, मेवे और चीनी का भरपूर इस्तेमाल होता है, जिससे इसका स्वाद बेहद रिच और खास बनता है.

सीमा पार की मिठाई

    पाकिस्तान से आई ये मिठाई आज भारत के हर बड़े मिठाई की दुकान में मिलती है और यह हमारी मिठास का हिस्सा बन चुकी है

More Stories