क्यों मनाया जाता है विश्व परिवार दिवस? जानें खास महत्व


Princy Sharma
15 May 2025

परिवार का महत्व

    जीवन के हर पड़ाव पर परिवार एक अहम भूमिका निभाता है. बुरे वक्त में जब कोई और नहीं होता, तब सिर्फ परिवार ही आपके साथ खड़ा रहता है. परिवार हमें समाज से जोड़ता है और जीवन में मजबूती लाता है.

अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस

    15 मई को हर साल अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाया जाता है. इसकी शुरुआत 1994 में हुई थी, लेकिन इसका प्रस्ताव 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा की एक बैठक में पारित किया गया था.

परिवार दिवस का उद्देश्य

    इस दिन का मुख्य उद्देश्य परिवार के महत्व को समझाना और यह बताना है कि परिवार के बिना जीवन बहुत कठिन हो सकता है. यह दिन लोगों को परिवार के रिश्तों को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है.

जॉइंट फैमिली से न्यूक्लियर फैमिली तक

    पहले के जमाने में जॉइंट फैमिली का प्रचलन था, लेकिन बदलते वक्त के साथ न्यूक्लियर फैमिली का चलन बढ़ा. अब कुछ लोग न्यूक्लियर फैमिली में भी नहीं रहना चाहते हैं.

संयुक्त राष्ट्र का योगदान

    1993 में संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद ने परिवार के महत्व पर विचार किया और 15 मई को अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस मनाने का प्रस्ताव पारित किया.

परिवार का सामाजिक महत्व

    परिवार समाज की पहली इकाई है, जो बच्चों को अच्छे संस्कार, शिक्षा और सामाजिक मूल्य प्रदान करता है. यह एक मजबूत समाज की नींव रखने में मदद करता है.

परिवार की भूमिका

    पहले एक परिवार में सब लोग साथ रहते थे, लेकिन आजकल परिवारों में सदस्य अलग-अलग स्थानों पर रहते हैं. इसके बावजूद, परिवार का साथ हमेशा महत्वपूर्ण बना रहता है.

2025 की थीम

    हर साल इस दिन के लिए एक विशेष थीम तय की जाती है. 2025 में अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस की थीम है 'परिवार बिना जीवन जीना असंभव है.' यह थीम हमें यह याद दिलाती है कि परिवार के बिना जीवन अधूरा है.

समाज में बदलाव की जरूरत

    यह दिन हमें यह समझने का अवसर देता है कि परिवार के रिश्तों को निभाने और महत्व देने की जरूरत है. चाहे फिर वो जॉइंट हो या न्यूक्लियर, परिवार हर व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है.

More Stories