'तुझको हम रोज चिढ़ाएंगे...', इस फ्रेंडशिप डे अपने जिगरी यार को भेजें ये खास मैसेज


Princy Sharma
02 Aug 2025

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस

    हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस इस बार 3 अगस्त 2025 को आएगा.

दोस्ती का इजहार

    इस खास दिन को दोस्तों के बीच प्यार और दोस्ती का इजहार करने के लिए पूरी दुनिया में मनाया जाता है.

शुभकामनाएं

    अगर आप भी इस दिन अपने सबसे खास दोस्त को यह बताना चाहते हैं कि वह आपके लिए कितना जरूरी है, तो इन 10 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं भेजें:

1

    'तुझको हम रोज चिढ़ाएंगे, नाराज हो तो मनाएंगे, गलती हो तो कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाएं, दोस्ती तेरे साथ हम हमेशा निभाएंगे. हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त!'

2

    'क्यों मुश्किलों में साथ देते हैं दोस्त, क्यों गम को बांट लेते हैं दोस्त? ना रिश्ता खून का, ना रिवाज से बंधा है, फिर भी जिंदगी भर साथ देते हैं दोस्त.'

3

    'दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का, दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का, ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं, दोस्ती वादा है उम्रभर निभाने का.हैप्पी फ्रेंडशिप डे'

4

    'तेरे बिना जिंदगी अधूरी सी लगे, तेरे साथ हर पल प्यारा लगे, ऐ दोस्त तू हमेशा यूं ही साथ रहे, यारना हमारा हर दिन बढ़ता रहे. हैप्पी फ्रेंडशिप डे!'

5

    'रिश्ता बनाया था जिन्हें यार बोलकर, वो वक्त के साथ परिवार बन गए.'

6

    'यारा तेरी यारी है मेरे लिए सबसे खास, चाहे तू दूर रहे फिर भी रहेगा मेरे दिल का खास.'

More Stories