घर पर फटाफट तैयार हो जाएंगे ये हर्बल कलर, स्किन भी नहीं होगी खराब


14 Mar 2025

घर पर पीला रंग कैसे बनाए

    इसके लिए आप गेंदे के फूल का प्रयोग कर सकते हैं. इसके लिए गेंदे के फूल को पानी में डालकर थोड़ा सा हल्दी मिलाएं। इसे अच्छे से उबाल लें.

हर्बल पीला रंग तैयार

    पानी में जब पीला रंग अच्छी तरह से घुल जाए, इसे ठंडा करके रख लें. तैयार है आपका हर्बल पीला रंग.

कैसे बनाए नीला रंग

    घर पर नीला रंग बनाने के लिए आपको अपराजिता के फूलों को सुखाकर इस्तेमाल करना होगा.

गुलाबी रंग कैसे बनाए

    गुलाबी रंग बनाने के लिए आपको गुलाब की पंखुड़ियों की जरूरत होगी. इसे पानी में डालकर उबाल लें.

अरारोट मिलाएं

    जब पानी में गुलाब अच्छी तरह से मिल जाए, तब इसमें अरारोट मिलाएं. इसे सुखाकर गुलाल की तरह इस्तेमाल करें.

More Stories