दिवाली पर कम समय में कैसे करें घर की सजावट, अपनाएं ये 9 आसान टिप्स


Reepu Kumari
19 Oct 2025

दरवाजे पर सुंदर तोरण लगाएं

    दरवाजा घर की पहली झलक होता है. ताजे फूलों, आम्रपत्तियों या रंगीन कपड़े से बना तोरण लगाकर प्रवेश द्वार को पारंपरिक लुक दें.

दीयों से करें हर कोने को रौशन

    दीये दिवाली की पहचान हैं. मिट्टी के दीये या इलेक्ट्रिक दीये घर के हर कोने, बालकनी और खिड़कियों पर सजाएं.

रंगोली से बढ़ाएं स्वागत की शोभा

    रंग-बिरंगी रंगोली घर की सुंदरता बढ़ाती है. अगर समय कम है, तो स्टेंसिल या तैयार डिज़ाइन वाली रंगोली शीट्स का इस्तेमाल करें.

फेयरी लाइट्स से लाएं ग्लोइंग इफेक्ट

    फेयरी लाइट्स को पर्दों, मिरर या पौधों के चारों ओर लपेट दें. यह कम मेहनत में खूबसूरत और ग्लोइंग माहौल बना देंगी.

सुगंधित कैंडल्स से बनाएं माहौल खास

    खुशबूदार मोमबत्तियां न केवल सुंदर लगती हैं बल्कि घर को पॉज़िटिव एनर्जी से भर देती हैं. इन्हें टेबल या विंडो पर सजाएं.

पुराने कुशन कवर और पर्दे बदलें

    घर के फैब्रिक आइटम बदलने से तुरंत नया लुक मिलता है. चमकदार और फेस्टिव कलर के कुशन कवर और पर्दे लगाएं.

पूजा स्थल की खास सजावट करें

    मंदिर या पूजा स्थान पर फूल, दीये और गोटा-पत्ती से सजावट करें. यह दिवाली की असली रौनक को बढ़ा देगा.

दीवारों पर लगाएं फोटो फ्रेम या आर्टवर्क

    फोटो फ्रेम्स या पेंटिंग्स से दीवारों को सजाएं. इससे घर और भी क्लासी और त्योहार के अनुकूल लगेगा.

मेहमानों के लिए खुशबूदार स्वागत क्षेत्र तैयार करें

    एंट्री एरिया में अगरबत्ती, फूल और खुशबूदार डेकोर आइटम लगाएं. इससे मेहमानों का स्वागत गर्मजोशी से होगा.

More Stories