कब शुरू होगी Amarnath Yatra? जानें पूरा रूट
अमरनाथ यात्रा 2026
अमरनाथ यात्रा 2026 का कार्यक्रम घोषित हो चुका है. अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो पहले जरूरी नियम और पूरी जानकारी जान लें.
कब शुरू होगी यात्रा?
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. इस बार यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी.
रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो चुका है. श्रद्धालु ऑनलाइन या अधिकृत बैंक शाखाओं के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. सीटें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलती हैं.
कौन कर सकता है यात्रा?
यात्रा के लिए श्रद्धालु की उम्र 13 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इसके साथ अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी अनिवार्य हेल्थ सर्टिफिकेट भी जरूरी है.
हेल्थ सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?
उंचाई वाले कठिन मार्ग को देखते हुए हेल्थ सर्टिफिकेट का सत्यापन होने के बाद ही यात्रा परमिट जारी किया जाता है.
यात्रा परमिट और RFID कार्ड
सफल रजिस्ट्रेशन के बाद यात्रियों को यात्रा परमिट और RFID कार्ड मिलेगा. इससे यात्रा की निगरानी और आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी.
कौन सा रास्ता चुनें?
पहलगाम रूट: लगभग 48 किमी, आसान चढ़ाई और पहली बार यात्रा करने वालों के लिए बेहतर.
बालटाल रूट: करीब 14 किमी, कम दूरी लेकिन ज्यादा कठिन और खड़ी चढ़ाई.
सुरक्षा और बीमा
हर रजिस्टर्ड श्रद्धालु को 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिलेगा. दोनों मार्गों पर रेस्क्यू टीमें और मजबूत इमरजेंसी व्यवस्था भी तैनात रहेगी.
यात्रा से पहले रखें ध्यान
यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज, हेल्थ सर्टिफिकेट, यात्रा परमिट और तय तारीख की पुष्टि जरूर कर लें, ताकि दर्शन बिना किसी परेशानी के पूरे हो सकें.