दुनिया की सबसे महंगी चाय, क्या आपने कभी चखी है?


Kanhaiya Kumar Jha
03 Jul 2026

ग्रीन टी की सबसे ज्यादा डिमांड

    दुनिया की सबसे प्रीमियम चाय में ग्रीन टी का नाम सबसे ऊपर आता है. यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है.

जापान की लग्जरी ग्रीन टी

    जापान की ग्योकुरो, सेन्चा, माचा और कुकिचा दुनिया की सबसे महंगी ग्रीन टी में गिनी जाती हैं. इनका स्वाद और गुणवत्ता इन्हें खास बनाती है.

चीन की प्रीमियम चाय

    चीन की लोंगजिंग और बिलुओचुन ग्रीन टी अपनी बेहतरीन खुशबू और स्वाद के लिए मशहूर हैं. वहीं यहां ब्लैक टी को रेड टी कहा जाता है.

दार्जिलिंग की ब्लैक टी का जलवा

    मोरनाई टी एस्टेट की दूसरी फसल की दार्जिलिंग ब्लैक टी दुनिया की बेहतरीन चायों में गिनी जाती है. इसका स्वाद गाढ़ा और कड़क होता है.

ऊलोंग टी का अनोखा स्वाद

    ग्रीन और ब्लैक टी के बीच की ऊलोंग टी अपनी खास प्रोसेसिंग के लिए मशहूर है. रेड रोब, डैन कोंग और मिल्क ऊलोंग (जिन ज़ुआन) इसके लोकप्रिय प्रकार हैं.

50 साल पुरानी चाय भी बिकती है!

    चीन के युन्नान की पु-एर्ह टी जितनी पुरानी होती है, उसकी कीमत उतनी बढ़ जाती है. इसे 50 साल तक सुरक्षित रखा जा सकता है.

सिल्वर नीडल: सबसे प्रीमियम व्हाइट टी

    सिर्फ नई कोमल पत्तियों से बनने वाली सिल्वर नीडल का स्वाद हल्का, मीठा और रेशमी होता है. इसे दुनिया की सबसे प्रीमियम व्हाइट टी माना जाता है.

More Stories